जितेंद्र भरावा ‘जीतू’ को सैलाना नगर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा नगर में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।
जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय द्वारा जारी आदेश में सैलाना के साथ शिवगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष के रूप में चचित सुराणा, सरवन नगर मंडल अध्यक्ष के रूप में शिवा गुर्जर, रावटी नगर मंडल अध्यक्ष के रूप में तेजलाल राठौर तथा बाजना नगर मंडल अध्यक्ष के रूप में राजेश अग्रवाल की नियुक्ति की गई है।
नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भरावा ‘जीतू’ के स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष अंबिका पाटीदार ने किया
Report: kush mehta

Comments are closed.

Exit mobile version