1000 से अधिक वाहनों के साथ निकली ऐतिहासिक संकल्प यात्रा

 

​शहडोल -संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर ब्यौहारी की धरा पर सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व का अनूठा संगम देखने को मिला। स्थानीय विधायक श्री शरद कोल के सशक्त नेतृत्व में बुधवार को समरसता संकल्प अभियान के तहत एक भव्य और ऐतिहासिक संकल्प यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में नागरिकों ने एकजुट होकर सामाजिक चेतना का संदेश दिया।

​वाराणसी—संत रविदास जी की पावन जन्मस्थली—से प्रारंभ होकर ब्यौहारी पहुंची इस कलश यात्रा का स्वागत जन-जन ने अपार उत्साह के साथ किया। टंकी तिराहा से शुरू होकर विनायक पैलेस तक निकली इस विशाल यात्रा में 1000 से अधिक दोपहिया/चारपहिया वाहन और 100 से ज्यादा ऑटो का लंबा काफिला शामिल रहा, जिसने पूरे नगर को भक्ति और समरसता के रंग में रंग दिया।

 

​प्रमुख जनप्रतिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

 

​इस ऐतिहासिक आयोजन में क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध जनों ने सहभागिता दर्ज कराई:

​जिला अध्यक्ष: श्रीमती अमिता चपरा

​नगर पालिका अध्यक्ष: श्री कृष्ण गुप्ता (राजन)

​वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि: प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राम लखन खटीक, प्रचार प्रमुख श्री रामदुलारे प्रजापति, एसपी श्री साकेत, श्री सुंदरलाल साकेत, पार्षद श्री सोनू साकेत, पार्षद श्रीमती चंदा देवी चौधरी, श्री दिनेश साकेत, सरपंच श्री हीरालाल साकेत, श्री देवीदीन प्रजापति एवं श्रीमती राधिका साकेत

​कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर श्री कमल खटीक ने किया, वहीं कार्यक्रम प्रभारी श्री पुष्पेंद्र पटेल ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

​समारोह के समापन पर उपस्थित अपार जनसमूह ने संत शिरोमणि रविदास जी के समतामूलक विचारों को अपने आचरण में ढालने और समाज में भाईचारा मजबूत करने का संकल्प लिया। विशाल जनभागीदारी और अपार उत्साह ने इस समरसता संकल्प यात्रा को क्षेत्र के इतिहास में यादगार बना दिया।

Leave A Reply

Exit mobile version