बिलासपुर। 28 तारीख को दो गुटों में हुई घटना के बाद शहर में शांति और भाईचारा कायम करने के लिए आज बिलासपुर ने एक मिसाल पेश की।

आज दोपहर नेहरू चौक से पुराना हाईकोर्ट तक सर्व समाज ने एक विशाल एकता रैली निकाली। इस रैली में शहर के वरिष्ठ नागरिक, सभी समाज के प्रमुख, सभी राजनीतिक दलों के नेता, अधिवक्ता संघ के सदस्य, व्यापारी वर्ग और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

एसपी और कलेक्टर की मौजूदगी में निकली इस रैली ने पूरे शहर को यह संदेश दिया कि बिलासपुर की पहचान आपसी प्रेम और सौहार्द से है। रैली के दौरान हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, हम सब हैं भाई-भाई के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। प्रशासन ने सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की।

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा की खास रिपोर्ट

9098970709

Comments are closed.

Exit mobile version