बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार
राजनांदगांव। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुंदड़ा कुंज जी.ई. रोड के पास घेराबंदी कर अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 9.114 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है।
यह पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई। अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) ने उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।
घटनाक्रम के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर बस के इंतजार में खड़े हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर शिव कुमार राय (31 वर्ष), सालिक राम (24 वर्ष) और श्रीमती पुष्पा बर्मन (28 वर्ष) को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके बैग से पैकेटों में भरा हुआ गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मध्य प्रदेश के पन्ना और जबलपुर क्षेत्र के निवासी हैं, जो अवैध रूप से मादक पदार्थों की खेप खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 148/2026, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के साथ सउनि जीवराज रावटे, महिला प्रधान आरक्षक मेनका साहू, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश्वर बंदेश्वर, आशीष मानिकपुरी और महिला आरक्षक अनुपमा चन्द्रवंशी समेत अन्य स्टाफ की विशेष भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- पुलिस चौकी बिलहरी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
- शहपुरा जनपद में सीईओ की कुर्सी सूनी, योजनाएं अधूरी – 8 महीने से लाचार जनपद
- निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया बिक्री की शिकायत पर कृषि केंद्रों का किया गया निरीक्षण
- बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां खल्लारी और भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना
- कांकेर पुलिस का ‘उजियारा अभियान’: मार्च माह में अवैध शराब और जुए के ठिकानों पर चला पुलिस का डंडा
- शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सलीम गिरफ्तार, बतौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छिंदवाड़ा देहात थाना कार्यवाही: सराफा व्यवसायी लूटकांड का खुलासा,4आरोपी गिरफ्तार,5.25 लाख के जेवर बरामद







