Policewala
Home Policewala बम्हनी बंजर पुलिस ने किया एक और स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
Policewala

बम्हनी बंजर पुलिस ने किया एक और स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

बम्हनी बंजर

अभियान के दौरान बम्हनी पुलिस ने लगभग 23 स्थायी वारंटीयो को भेजा है सलाखो के पीछे

थाना बम्हनी के अप.क्रं. 88/18 धारा 429 भा.द.वि. 69 मध्यप्रदेश गौ वंश वध अधिनियम मे कई वर्षो से फरार चल रहे आरोपी भूपाल सिंह सिरसाम पिता शोभाराम उम्र 59 साल साकिन रमगढी थाना बम्हनी बंजर के विरुध्द माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम क्षैणी श्री रवि चौकसे न्यायालय मण्डला द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था।

वर्तमान समय मे आदर्श आचार सहिता के चलते हुये वरिष्ट कार्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा स्थायी वारंटीयो की तलास पता साजी कर स्थायी वारंटी को माननीय न्यायालय पेश करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मण्डला अमित वर्मा एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर अमृता दिवाकर के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर थाना बम्हनी के द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर स्थाई वारंटी की तलास पता साजी हेतु लगातार प्रयास किया जाकर अबतक लगभग 23 स्थाई वारंटीयों को न्यायालय मण्डला पेश किया गया है। इसी दौरान दिनांक 21.10.2023 को स्थाई वारंटी भूपाल सिंह सिरसाम पिता शोभाराम उम्र 59 साल साकिन रमगढी थाना बम्हनी बंजर को न्यायालय के आदेश से अवगत करा गिरफ्तार कर गिरफ्तारी के सबंध में परिजनों को अवगत करा माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका-
उक्त कार्यवाही में निरी. विजय सिंह ठाकुर थाना प्रभारी बम्हनी, उप निरी. पंकज विश्वकर्मा, उप निरी. जंयत पिछौडे, सउनि बलदाऊ पटैल, प्र.आर. 10 सचिन यादव, प्र. आर. 172 इंद्र सिंह राजपुत, आर. क्रं. 382 राजेश उईके, आर.क्रं. 238 कुनाल, आर.क्रं. 588 भागवत, आर.क्रं. 504 शिवराम, आर.क्रं. 591 उमराव बघेल ,जितेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

रिपोर्ट- राजा पटैल

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जिला महिला शसक्तीकरण केंद्र इंदौर द्वारा रहवासियों को जागरूक किए जाने हेतु संवाद का आयोजन

इंदौर मध्य प्रदेश जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया के मार्गदर्शन में जिला...

जनपद शहपुरा में बीपीडीपी पर संग्राम, वार्षिक कार्ययोजना पर दोबारा बैठक क्यों? जनपद सदस्यों ने उठाए सवाल

डिंडौरी मध्यप्रदेश शहपुरा, डिण्डौरी: जनपद पंचायत शहपुरा में बी.पी.डी.पी. (ब्लॉक पंचायत डेवलपमेंट...