फिल्म फेस्टिवल में चार फ़िल्में मधुस्मृति अवार्ड से सम्मानित
13वे सूत्रधार फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गयी शोर्ट फिल्मे
इंदौर मध्य प्रदेश
इंदौर। 13वे सूत्रधार फिल्म फेस्टिवल का आयोजन सूत्रधार फिल्म सोसायटी द्वारा इंदौर प्रेस क्लब सभागृह में किया गया। इस फिल्म फेस्टिवल में इंदौर के फिल्म निर्माता एवं निर्देशकों की करीब 30 शॉर्ट फिल्में दिखाई गई। इस फिल्म फेस्टिवल में मधुस्मृति अवार्ड इंदौर के प्रतिभाशाली निर्देशकों एवं फिल्मकारों को प्रदान किए गए। फिल्म फेस्टिवल में प्रथम पुरस्कार अर्थ, द्वितीय पुरस्कार फ्यूज्ड बल्ब एवं तृतीय पुरस्कार डाकिया काका को प्रदान किया गया। फिल्म छाप को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छोटी फ़िल्में कई मर्तबा समाज को बड़ा सन्देश दे जाती हैं। इंदौर के फिल्म निर्देशकों ने अपनी कला का उम्दा प्रदर्शन किया है। उन्होंने सूत्रधार फिल्म संस्था के प्रमुख सत्यनारायण व्यास के अविस्मरणीय कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें समर्पित व्यक्तिव बताया। कार्यक्रम में डॉ. एके सक्सेना चेयरमैन टेक्नीकल कमेटी, सेन्ट्रल पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत फिल्म फेस्टिवल के सूत्रधार सत्यनारायण व्यास, रचना जोहरी ने किया। फेस्टिवल में बड़ी संख्या में सिनेमा प्रेमी दर्शकों ने भागीदारी की। रिपोर्ट अनिल भंडारी
Trending
- दमुआ थाना में शांति समिति की बैठक , रंगोत्सव पर गाइड लाइन जारी, परीक्षा के चलते डीजे पर प्रतिबन्ध
- शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाये होली पर्व
- सिर पर बंधी पट्टी ने बढ़ाए सवाल, FSL टीम पहुंची; जांच के घेरे में रिश्तों का एंगल भी
- कलेक्टर आशीष तिवारी ने बहोरीबंद अस्पताल एवं शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- आगामी त्यौहारों को देखते हुए ,शांति समिति की बैठक संपन्न त्योहारों को सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं
- मार्च माह में होली को छोड़कर सभी अवकाश दिवसों पर खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय
- भारतीय रेल में नवाचार को बढ़ावा देने और दावा न्यायाधिकरण की प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स, उद्योग और संस्थानों को जोड़ने हेतु तीसरे और चौथे सुधार के रूप में रेल टेक पोर्टल के लॉन्च की घोषणा
- बिलासपुर स्टेशन में चलाया गया औचक टिकट चेकिंग अभियान ।







