सतना मध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सतना हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पाण्डेय के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.08.2026 को फरियादिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपियों द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ट्रक में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम—

  1. कृपाशंकर यादव, पिता रामसखा यादव, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 06, मुख्त्यारगंज, थाना सिटी कोतवाली, सतना।
  2. बीरेन्द्र दाहिया, पिता राजेश दाहिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी मढ़ी खुर्द, थाना नागौद, जिला सतना।
    बताया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

सराहनीय भूमिका
उप निरीक्षक बेबी तरन्नुम, म कमला मिश्रा एवं धीरेन्द्र पटेल

प्रशांत त्रिपाठी ब्यूरो सतना

Comments are closed.

Exit mobile version