रायपुर, छत्तीसगढ़।
सनातन धर्म के प्रखर प्रवक्ता, आध्यात्मिक चेतना के प्रेरणास्रोत एवं समाज को धर्म और संस्कार की दिशा देने वाले पूज्य राजीव लोचन दास जी महाराज ने गो सम्मान आह्वान अभियान को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया है। उन्होंने इस अभियान को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि गो माता केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति की आत्मा हैं, जिनकी रक्षा और संरक्षण प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है।
पूज्य राजीव लोचन दास जी महाराज अपने ओजस्वी विचारों, सरल जीवनशैली एवं सेवा-भाव के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं। वे वर्षों से सनातन धर्म, सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना के प्रसार में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके प्रेरक प्रवचनों से समाज को न केवल आध्यात्मिक दिशा मिलती है, बल्कि राष्ट्र और संस्कृति के प्रति कर्तव्यबोध भी सुदृढ़ होता है।
अपने संदेश में महाराज श्री ने कहा कि गौ माता भारतीय जीवन पद्धति, कृषि व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और संस्कारों का मूल आधार हैं। गौ सेवा से समाज में शुद्धता, समृद्धि और संतुलन स्थापित होता है। उन्होंने सभी वर्गों से आह्वान किया कि गौ माता की रक्षा एवं सेवा के लिए एकजुट होकर आगे आएं और इसे केवल भावना तक सीमित न रखते हुए अपने व्यवहार और कर्म में भी उतारें।
गो सम्मान आह्वान अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पूज्य महाराज श्री ने कहा कि यह अभियान समाज में गो सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ गौ संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने की दिशा में एक सार्थक और सकारात्मक पहल है। उन्होंने अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं की निष्ठा, सेवा-भाव और समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि निरंतर सेवा, संयम और त्याग से ही समाज में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
पूज्य राजीव लोचन दास जी महाराज ने जनमानस से अपील की कि वे गो सेवा, गौ संरक्षण एवं सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा आने वाली पीढ़ियों को धर्म, संस्कार और संस्कृति से जोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने नागरिकों से गो सम्मान आह्वान अभियान से जुड़कर गो माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने हेतु इस राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
रिपोर्ट : प्रवीण शर्मा
क्राइम ब्यूरो | रायपुर
पुलिस वाला न्यूज
Trending
- थाना वायडी नगर पुलिस द्वारा मात्र 15 घण्टे में कार का शीशा तोडकर नगद 10 लाख रुपये चुराने वाले अतंर्राज्यीय शातीर अपराधीयों को गिरफ्तार कर चोरी गए रुपये बरामद किये गए
- रायपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: कालीबाड़ी के ‘नशे के साम्राज्य’ का अंत, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया और उसका भाई गिरफ्तार
- एमपी नई शराब नीति 2026: नहीं खुलेंगी नई दुकानें, ई-नीलामी से खत्म होगा ठेकेदारों का एकाधिकार
- बीजापुर के जैगुर-डोडुम में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़: 5 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
- दरिंदगी की आशंका से सन्न शहपुरा, मां की संदिग्ध हालात में मिले शव ने बढ़ाए सवाल
- सांतरागाछी-रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर में, उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर तथा निजामुद्दीन–अम्बिकापुर- निजामुद्दीन एक्सप्रेस का कोतमा स्टेशन में ठहराव की सुविधा ।
- बिलासपुर (छ.ग.) के सिविल लाईन थाना क्षेत्र में 25.02.2026 को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में (1)जूली चौधरी गुरु रजिया किन्नर उम्र 36 वर्ष (2) नफीसा खातून गुरु रजिया किन्नर उम्र 25वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने नेहरू चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास लोगों से पैसा मांगकर परेशान करने की घटना को अंजाम दिया।
- थाना सुवासरा डायल 112 ने तुरत पहुंचकर की घायलों की मदद







