पुलिस द्वारा मुस्कान अभियान के तहत चलाया गया जागरुकता अभियान
कटनी/बहोरीबंद
माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल ,व्दारा दिनांक 01.01.25 से 30.11.25 तक“ मुस्कान विशेष अभियान” संचालित किया जा रहा हैं! जिसमे पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं श्रीमान अति.पु.अधीक्षक डाँ. श्री संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद अखलेश दाहिया द्वारा जेपीजी हायर सेकेंडरी स्कूल बहोरीबंद मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया! कार्यक्रम में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के द्वारा विद्यार्थियों को गुड टच – बैड टच की जानकारी दी गई
एवं सुरक्षा संबंधी व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम, सायबर अपराध, सोशल मीडिया पर अनुचित सामग्री साझा करने के दुष्परिणाम एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या शोषण की स्थिति में डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090 तथा बाल सहायता हेल्पलाइन 1098 एंव नजदीकी पुलिस थाना पर तत्काल संपर्क करने की जानकारी दी। साथ ही थाना प्रभारी ने छात्राओं को जागरूक करते हुये कहा कि जब भी आपके साथ कोई किसी भी प्रकार की घटना के लिए दुस्साहस करता है तो तत्काल विरोध करें।यदि रास्ते मे,बाजार मे वाहन मैं कोई छेड़छाड़ करता है तो तत्काल शोर मचाये, आसपास के लोगो को बताये।घटना को दबाए नही ताकि समय रहते उनके नापाक हौसलों को पस्त किया जा सके और उन्हे सालाखो के पीछे भेजा जा सके । स्टाफ व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
🖋️ पुलिस वाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट
Trending
- सांतरागाछी-रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर में, उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर तथा निजामुद्दीन–अम्बिकापुर- निजामुद्दीन एक्सप्रेस का कोतमा स्टेशन में ठहराव का लोकार्पण माननीया सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह द्वारा किया गया |
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा माह फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले 22 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
- फर्जी दस्तावेजों के सहारे स्पंज आयरन की तस्करी का भंडाफोड़: महासमुंद पुलिस ने 42 लाख के माल समेत 3 आरोपियों को दबोचा
- सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लैलूंगा से गांजा लाकर खपाने की फिराक में थे तस्कर, कार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- छिंदवाड़ा :होली से पहले खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई, गंदगी मिलने पर रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित
- ब्रेकिंग न्यूज़ छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत तहसील जुन्नारदेव ग्राम पंचायत झोत कला में धरती आबा आदर्श ग्राम उत्कर्ष योजना की समीक्षा एवं क्षेत्र के जनजाति बंधुआ की समस्या निवारण हेतु संवाद कार्यक्रम रखा गया
- होली पर बेजुबानों से क्रूरता तो होगी जेल, रंग बन सकते हैं जानलेवा — ओम बड़ोदिया
- रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स के साथ विवेक उर्फ नंदू गिरफ्तार







