सतना मध्य प्रदेश

सतना 06 अक्टूबर 2026/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को पीसी एण्ड पीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की संपन्न बैठक में आनलाइन प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गई। जिला सलाहकार समिति के समक्ष गर्भधारण एवं प्रसूति पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम) पीसी एण्ड पीएनडीटी के अंतर्गत आनलाइन प्राप्त कुल 7 आवेदन चर्चा के लिए रखे गये। बैठक में नवीन 2 आवेदनों में डॉ. नीलम सिंह सिटी हास्पिटल मैहर और डॉ. कविता देवी अमरपाटन हास्पिटल मैहर के प्राप्त हुए है। एक आवेदन संशोधन के लिए विपिन सिंह बघेल पूजा हास्पिटल सतना और 4 नवीनीकरण के लिए आशीष जैन चन्द्रा नर्सिंग होम, डॉ. पीडी सेन गुप्ता (गुप्ता डायग्नोस्टिक सेंटर मैहर), विनीता सिंह शारदा सोनोग्राफी सेंटर और सुमन सिंह डिजिटल डायग्नोस्टिक सेंटर के आवेदन आनलाइन प्राप्त हुए है। इन सभी प्राप्त आवेदनों पर पात्रता और विधि सम्यक आवश्यकताओं का परीक्षण किया गया। इस मौके पर जिला जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह, सहायक संचालक श्यामकिशोर द्विवेदी, एडीपीओ श्रीकेश यादव, नोडल अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, सदस्य श्रीमती रेखा सिंह और अशासकीय सदस्य अंजना तिवारी भी उपस्थित रहे।

प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो

Comments are closed.

Exit mobile version