Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
60510b95 79d3 458e 9945 a140f55cefe3

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में NDPS एक्ट की विवेचना पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न: दोषसिद्धि दर बढ़ाने हेतु अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

March 29, 2026
935befc9 15ba 42b7 984c 04af012d05d0

पुरानी रंजिश में अपमान: जूते फेंककर बेइज्जती, आरोपी गिरफ्तार

March 29, 2026
7ae18791 69d7 4836 8164 8202ff52c273

रायपुर: 39 लाख की धोखाधड़ी मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आरोपी पर FIR दर्ज

March 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में NDPS एक्ट की विवेचना पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न: दोषसिद्धि दर बढ़ाने हेतु अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण
  • पुरानी रंजिश में अपमान: जूते फेंककर बेइज्जती, आरोपी गिरफ्तार
  • रायपुर: 39 लाख की धोखाधड़ी मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आरोपी पर FIR दर्ज
  • सक्ती: अंधे कत्ल की गुत्थी 6 घंटे में सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार
  • सर्व धर्म हनुमान मंदिर में अटूट आस्था का ‘महाभंडारा’, 2009 से अनवरत जारी है समाजसेवी कुबेर राठी का सेवा का संकल्प
  • *छिंदवाड़ा रेलवे पुलिस की कार्यवाही :स्टेशन में चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार 
  • पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं: विष्णु देव साय
  •   आज जिस तरह से पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है और खून-खराबा हो रहा है, उससे आज फिर महावीर स्वामी की जरूरत आन पड़ी है।
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - पश्चिम एशिया संकट के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं एसएसपी ने ली बैठक
Policewala

पश्चिम एशिया संकट के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं एसएसपी ने ली बैठक

PolicewalaBy PolicewalaMarch 28, 2026Updated:March 28, 2026No Comments1 Views
9da192fb f6da 4f05 a254 fd0f830243bb

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, अफवाहों पर समुचित नियंत्रण के दिए निर्देश

कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

मुंगेली, 28 मार्च 2026// पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं एसएसपी श्री भोजराम पटेल ने जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में जिले में एलपीजी, पेट्रोल एवं डीजल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अफवाहों पर समुचित नियंत्रण एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान आवश्यक वस्तु की आपूर्ति व्यवस्था, भंडारण, वितरण, परिवहन एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की गई। । मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की आपूर्ति, भंडारण और वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने कालाबाजारी, जमाखोरी तथा अवैध भंडारण की रोकथाम के लिए नियमित जांच अभियान चलाने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर श्री कुमार ने पेट्रोल एवं डीजल की दैनिक आवक, वितरण और शेष उपलब्ध स्टॉक की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पेट्रोल पंपों एवं वितरण केंद्रों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए। बैठक में एलपीजी वितरकों के साथ समन्वय स्थापित कर सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया। साथ ही गैस आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने एवं प्राथमिकता क्षेत्र में शत प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने खाद्यान्न वितरण प्रणाली के संबंध में कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही राशन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से वंचित न रहे। साथ ही आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण की अग्रिम योजना तैयार करने तथा गैर-कृषि उपयोग पर सख्त नियंत्रण रखने कहा गया, जिससे किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध हो सके। बैठक में श्रमिकों को समय पर वेतन भुगतान, प्रमुख मार्गों पर परिवहन सेवाओं का नियमित संचालन, परिवहन को बढ़ावा देने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर परिवहन करने वाले वाहनों की सतत निगरानी रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने भ्रामक खबरों और अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मीडिया सेल गठित करने एवं भ्रामक खबरों पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करने की बात कही। कलेक्टर श्री कुमार ने पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर सतर्क निगरानी रखने कहा, ताकि किसी भी अफवाह से कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।
बैठक में गैस के अन्य वैकल्पिक उपयोग को बढ़ावा देने पर भी बल दिया गया। नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर योजना का लाभ लेने के लिए आमजनों को प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना अंतर्गत जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ लेने प्रेरित करने के निर्देश दिए।

गैस, पेट्रोल-डीजल आपूर्ति हेतु राज्य नियंत्रण कक्ष स्थापित, 18002333663 पर कर सकते हैं संपर्क: पश्चिम एशियाई संकट के चलते संभावित आपूर्ति व्यवधान को देखते हुए राज्य शासन ने घरेलू गैस, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नागरिकों की सहायता हेतु आपातकालीन नंबर 18002333663 जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर गैस एवं ईंधन आपूर्ति संबंधी जानकारी और मदद प्राप्त की जा सकती है। यह नियंत्रण कक्ष खाद्य विभाग के संचालन में कार्य करेगा। शासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी समस्या की स्थिति में उक्त नंबर पर संपर्क करें।

बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडे तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय, अतिरिक्त कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, एसडीएम मुंगेली श्री अजय शतरंज, एसडीएम लोरमी श्री अजीत पुजारी, एसडीएम पथरिया श्रीमती रेखा चंद्रा, जिला खाद्य अधिकारी श्री पंकज सेतपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

राज शेखर यादव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला मुंगेली

8315c04b 395e 40a6 a59a 9828dbde83ee

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

60510b95 79d3 458e 9945 a140f55cefe3

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में NDPS एक्ट की विवेचना पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न: दोषसिद्धि दर बढ़ाने हेतु अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

March 29, 2026
935befc9 15ba 42b7 984c 04af012d05d0

पुरानी रंजिश में अपमान: जूते फेंककर बेइज्जती, आरोपी गिरफ्तार

March 29, 2026
7ae18791 69d7 4836 8164 8202ff52c273

रायपुर: 39 लाख की धोखाधड़ी मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आरोपी पर FIR दर्ज

March 29, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026521
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026514
d1799893 a25a 431c 82b8 324a55b9c762

डिजिटल टॉर्चर ने ली मासूम की जान: जयसिंहनगर पुलिस ने ‘सुसाइड किलर’ को दबोचा

March 25, 2026484
WhatsApp Image 2026 03 25 at 15.37.55 1

महाराणा प्रताप चौक ( पड़ाव चौक ) से लोरमी बाईपास रोड पर फंसे स्थानीय विधायक मोहले । अवैध कब्जा बना – सौंदर्यकरण न होने का मुख्य कारण

March 25, 2026451
Don't Miss
60510b95 79d3 458e 9945 a140f55cefe3 Policewala

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में NDPS एक्ट की विवेचना पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न: दोषसिद्धि दर बढ़ाने हेतु अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

By PolicewalaMarch 29, 20260

रायपुर | 29 मार्च, 2026रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही को…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
935befc9 15ba 42b7 984c 04af012d05d0

पुरानी रंजिश में अपमान: जूते फेंककर बेइज्जती, आरोपी गिरफ्तार

March 29, 2026
7ae18791 69d7 4836 8164 8202ff52c273

रायपुर: 39 लाख की धोखाधड़ी मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आरोपी पर FIR दर्ज

March 29, 2026
WhatsApp Image 2026 03 29 at 17.50.51

सक्ती: अंधे कत्ल की गुत्थी 6 घंटे में सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार

March 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
60510b95 79d3 458e 9945 a140f55cefe3

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में NDPS एक्ट की विवेचना पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न: दोषसिद्धि दर बढ़ाने हेतु अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

March 29, 2026
935befc9 15ba 42b7 984c 04af012d05d0

पुरानी रंजिश में अपमान: जूते फेंककर बेइज्जती, आरोपी गिरफ्तार

March 29, 2026
Visitors
1539253
This Month : 46482
This Year : 111170
Total Users : 1113490
Views Today : 3032
Total views : 5362996
Who's Online : 9
Server Time : 2026-03-29
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.