न्यू जर्सी के वेन टाउनशिप के मेयर वर्गेनो….. द्वारा दीपावली का उत्सव वेन सिटी हॉल में मनाया गया। इंदौर मध्य प्रदेश। इसमें उन्होंने एक फन फेयर का आयोजन किया ।
जिसमें विभिन्न स्टॉल लगाए गए। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न देशों के लोगों ने शिरकत कर इस आयोजन को खास बना दिया। प्रारंभ में दोनों देशों का राष्ट्रीय गान युवा बच्चों द्वारा बैंड के साथ किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन में मेयर वर्गेनों ने कहा कि भारतीय हिंदू समाज ( जो वैध वीजा, ग्रीन कार्ड ,या सिटिजनशिप में है ) की सबसे खास बात यही है कि वो जिस देश में रहते हैं वहां के नियम कानून का पालन करते है पूर्ण रूप से टैक्स जमा करते हैं और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होते ।
कार्यक्रम का संचालन निराली चौकसी द्वारा किया गया। युवा समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए आदित्य चौकसी ने अपने उद्बोधन में दीपावली पर्व की महत्ता बताते हुए सभी को पर्व कैसे मनाते हैं इसकी जानकारी दी । भारतीय समाज द्वारा फ्री हीना मेंहदी स्टाल लगाया गया था जिसमें विभिन्न देशों की महिलाओं और कई युवकों ने भी मेंहदी लगवाई । फ्री फेस पेंट में कई बच्चों ने भारतीय तिरंगा बनवाया ।
भारतीय देशभक्ति गीत पर नृत्य कार्यक्रम किए गए । वेन टाउनशिप के मेयर को आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने अति सुंदर आयोजन भारतीय संस्कृति परम्परा को निभाते हुए रखा ।
नीना जैन लाइफ कोच दूरदर्शन एंकर। रिपोर्ट अनिल भंडारी
Trending
- दमुआ थाना में शांति समिति की बैठक , रंगोत्सव पर गाइड लाइन जारी, परीक्षा के चलते डीजे पर प्रतिबन्ध
- शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाये होली पर्व
- सिर पर बंधी पट्टी ने बढ़ाए सवाल, FSL टीम पहुंची; जांच के घेरे में रिश्तों का एंगल भी
- कलेक्टर आशीष तिवारी ने बहोरीबंद अस्पताल एवं शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- आगामी त्यौहारों को देखते हुए ,शांति समिति की बैठक संपन्न त्योहारों को सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं
- मार्च माह में होली को छोड़कर सभी अवकाश दिवसों पर खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय
- भारतीय रेल में नवाचार को बढ़ावा देने और दावा न्यायाधिकरण की प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स, उद्योग और संस्थानों को जोड़ने हेतु तीसरे और चौथे सुधार के रूप में रेल टेक पोर्टल के लॉन्च की घोषणा
- बिलासपुर स्टेशन में चलाया गया औचक टिकट चेकिंग अभियान ।







