न्यू जर्सी अमेरिका में दीपोत्सव की रोशनी का आगाज़
इंदौर मध्य प्रदेश भारतवासी जब अपनी मातृभूमि से दूर जाते हैं तो वहां अपना भारत बसा लेते है । प्रतिभा और मेहनत के दम पर विदेशों में अपनी सशक्त भूमि तैयार करते है । बिना किसी जाति धर्म में बंटे हुए सम्मिलित रूप से हर त्यौहार को जोरशोर से उस राष्ट्र के रीति नीति का पालन करते हुए मनाते हैं। यहां अमेरिका में भी भारत के कई राज्यों की बड़े बड़े सामाजिक संस्था है जो सभी उत्सव में लोगों को जोड़ती है। गुजरात प्रदेश से कई साल पहले ( ६०/६५ ) आए वणिक समाज ने अपनी अच्छी व्यवसायिक पकड़ बनाई है ।
आज न्यू जर्सी के बुडब्रिज टाउनशिप के इंडियन अमेरिकन सीनियर सिटीजन संस्था द्वारा दीपोत्सव की शुरुआत की गई साथ ही उनका सिल्वर जुबिली कार्यक्रम भी मनाया गया। यहां कई संस्थाओं द्वारा दीपोत्सव मनाया जाएगा अतः इसकी शुरुआत जल्दी हो जाती है जिससे सभी लोग हर जगह जा सकें । इस संस्था के चेयरमैन सुभाष भाई शाह , ट्रस्टी अतुल शाह , और कमिटी मैंबर द्वारा रॉयल अल्बर्ट हॉल में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें करीब सात सौ लोगों ने शिरकत की। संजय शाह और साथियों द्वारा लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ मधुर गायन दिन भर किया गया जिस पर सभी लोग खूब थिरके। अंत में गरबा करके जश्न मनाया गया। सुस्वादु गुजराती भोजन सुबह से शाम तक परोसा गया। कार्यक्रम में गणदेवी समाज के चेयरमैन विजय चौकसी, स्वजन समाज के चेयरमैन नलिन शाह , नीना जैन , मीनाक्षी शाह , चेयरपर्सन लीना शाह , उपस्थित हुए और सुभाष भाई शाह एवं टीम को सुंदर आयोजन हेतु बधाई दी। जय हिंद जय भारत। रिपोर्ट अनिल भंडारी
Trending
- जनपद निधि पर डाका! घटिया निर्माण और अफसरों की मिलीभगत से 12 लाख की बाउंड्री वॉल सवालों में
- रायपुर: तड़के सुबह पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; सेंट्रल ज़ोन में 132 बदमाशों की परेड, 11 वारंटी गिरफ्तार
- सावधान: ई-चालान के नाम पर साइबर ठगों का नया जाल, रायपुर पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी
- उजियारा अभियान: नरहरपुर पुलिस ने पकड़ा 33 लाख का गांजा, क्रेटा वाहन समेत 43 लाख का माल बरामद
- लोरमी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला:
- विकसित भारत के संकल्प को लेकर रेमड़ा पहुँचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, ‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत जनता से किया सीधा संवाद
- रायपुर में युवाओं की अनोखी पहल — अंबेडकर जयंती अवसर पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम सफल
- अंतिम विदाई में मानवता की मिसाल: अखिल सिंधवानी ने जाते-जाते दो चेहरों पर बिखेरी रोशनी







