इंदौर
नो पार्किंग में खड़े 137 वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की सख़्त कार्यवाही
इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था रखने को निरंतर कार्रवाई कर रही हैं शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों तथा व्यस्त चौराहों पर विशेष अभियान चलाया।अभियान के दौरान 137 वाहनों जो नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े कर यातायात अवरुद्ध करते दिखे वाहनों की गलत पार्किंग के कारण आम जनता को आवागमन में कठिनाई हो रही थी जाम की स्थिति कई स्थानों पर बन रही थी। ट्रैफिक पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर
नो पार्किंग में खड़े ऑटो/ई रिक्शा, कार, बस आदि वाहनों के चालान काट कर रास्ता बाधित करने वाले वाहनों को हटवाया दुकानों तथा संस्थानों को निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने हेतु एनाउंसमेंट कर सूचना दी
इंदौर ट्रैफिक पुलिस का सभी लोगों से विनम्र निवेदन है आप अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में ही खड़ा करें।
2. सड़क किनारे, बाजार क्षेत्रों, अस्पतालों, बस स्टॉप्स और मुख्य चौराहों के आसपास अनधिकृत पार्किंग न करें।
3. गलत पार्किंग न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि आपातकालीन सेवाओं एवं आम जनता की सुविधा में भी बाधा उत्पन्न करती है। ओर हमको ना चाहते हुए कार्यवाही करनी पड़ती हैं
मध्य प्रदेश पुलिस सदा आपके लिए तत्पर
यातायात नियमों का पालन करें और यातायात व्यवस्था को मजबूत करें
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर
