सतना मध्य प्रदेश
सतना 22 नवम्बर 2026/मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह के सतना अल्प प्रवास पर पहुंचने पर सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. एवं पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने आयोग अध्यक्ष से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि नागरिकों के मानव अधिकारों की रक्षा करना शासन और प्रशासन का मूल दायित्व है। इसमें किसी भी प्रकार की चूक होने पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर आयोग द्वारा संज्ञान लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के मूल अधिकारों का संरक्षण प्रशासन प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करे। आयोग अध्यक्ष ने जिले में कानून व्यवस्था, धान उपार्जन, किसानों को खाद एवं बीज वितरण, पेयजल आपूर्ति तथा लंबित राजस्व एवं पुलिस प्रकरणों की स्थिति पर अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को शासकीय सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।

प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो

Comments are closed.

Exit mobile version