नरसिंहपुर रेलवे हॉस्पिटल में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत आयोजित हुआ विशेष श्रमदान कार्यक्रम, डॉ. आर.आर. कुर्रे के नेतृत्व में दी गई स्वच्छता की शपथ
नरसिंहपुर: में विगत दिवस रेलवे हॉस्पिटल में
‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ और ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ थीम के तहत एक व्यापक सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
परिसर में किया गया सामूहिक श्रमदान:
इस कार्यक्रम के दौरान रेलवे हॉस्पिटल परिसर में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। सभी ने मिलकर सामूहिक रूप से श्रमदान किया और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई कर एक स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल बनाए रखने का एक अनुकरणीय संदेश दिया।
स्वच्छता का संकल्प और जागरूकता संदेश:
इस अवसर पर रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान पंपलेट्स और अन्य माध्यमों से भी आमजन व कर्मियों को जागरूक किया गया। साथ ही, परिसर और आसपास के क्षेत्र को हमेशा साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए सभी को सामूहिक रूप से स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया गया।
इस प्रकार के आयोजनों से न केवल कार्यस्थल पर स्वच्छता सुनिश्चित होती है, बल्कि समाज में भी साफ-सफाई के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित होता है। नरसिंहपुर पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट
