आज नगर बिलौआ में नगर परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद सुनील चौरसिया के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नगर के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं नगर के सभी सेवानिवृत शिक्षकों, नगर की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, नगर के सभी साधु संत और नगर के बाहर अपनी सेवा दे रहे सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती पूजन किया गया और डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। WhatsApp Image 2026 09 05 at 15.44.35कार्यक्रम के अध्यक्षता नगर परिषद बिलौआ के अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शिवराम चौरसिया एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि ग्वालियर संयुक्त संचालक अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी, प्रशांत शर्मा एडवोकेट उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर, भाजपा ग्वालियर ग्रामीण के अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, अशोक जैन प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा रहे कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को शॉल पेन एवं डायरी देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग संस्कृति प्रोग्राम भी प्रस्तुत किया गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि जीवन में शिक्षक का स्थान अनमोल होता है, बिना शिक्षक गुरु के इंसान कुछ नहीं कर सकता इसलिए हमें अपने जीवन में अपने गुरु एवं शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। इस कार्यक्रम में उपस्थित नगर परिषद  पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद सुनील चौरसिया, उपाध्यक्ष पति राम अवतार मिलन,पार्षद पूजा कमलेश चौरसिया, पार्षद नम्रता सुनील मिलन, पूर्व पार्षद गोविंद राम चौरसिया, पार्षद गणेश यादव, पार्षद पति प्रमोद दुबे, पार्षद पति होतम बघेल, पार्षद रविंद्र चौरसिया, पार्षद अनीता राम अवतार कुशवाह, पार्षद राजेंद्र प्रजापति, पार्षद कोक सिंह बघेल, रेखा कल्लू चौरसिया, पार्षद पीतम सिंह पारधी एवं सभी समाज के सभी सम्माननीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नागरिक, नगर के सभी युवा साथी और सभी विद्यालयों के छात्र छात्राएं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – कल्याण सिंह दोहरे

Leave A Reply

Exit mobile version