सीमा वृद्धि, वार्ड परिसीमन व आरक्षण पर चर्चा; सभी वार्डों में पेवर ब्लॉक और सड़क मरम्मत को मंजूरी
दमुआ। नगर पालिका परिषद दमुआ में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर ने की। बैठक में उपाध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप जी सहित सभी वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे।
🖊️बैठक में निकाय के आगामी आम निर्वाचन 2027 को लेकर सीमा वृद्धि, वार्ड परिसीमन एवं आरक्षण के संबंध में विचार-विमर्श कर सहमति बनाई गई। वहीं नगर के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सभी वार्डों में पेवर ब्लॉक लगाने तथा खराब सड़कों की मरम्मत कराने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
🖊️इसके अलावा निकाय की सीमा से लगे कोल वाशरी, डुंगरिया, भरदा गढ़ क्षेत्र को नगर पालिका परिषद दमुआ में सम्मिलित किए जाने के संबंध में भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। बैठक में नगर के विकास एवं आगामी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू
