एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर कार्रवाई, 3,100 रुपये नगद सहित सट्टा-पट्टी और अन्य सामग्री जब्त।

धमतरी। जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ धमतरी पुलिस की लगातार कार्रवाई के बीच कुरुद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए धोबनी तालाब स्थित आंगनबाड़ी भवन के पास सट्टा खिलाते एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

मुखबिर से मिली सूचना पर कुरुद पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रकाश कश्यप (65 वर्ष), निवासी सरोजनी चौक, कुरुद को सट्टा-पट्टी लिखकर लोगों से हार-जीत का दांव लगवाते पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,100 रुपये नगद, सट्टा-पट्टी, हिसाब लिखा कागज और एक डॉट पेन जब्त किया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 342/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6(क) में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस और कुरुद पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply