धमतरी: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का प्रहार, वाहन समेत दो गिरफ्तार
धमतरी। नशे के विरुद्ध जारी अभियान के तहत अर्जुनी पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साहू पेट्रोल पंप (आमदी) के पास घेराबंदी कर एक ‘छोटा हाथी’ वाहन (CG-24-V-8599) को रोका, जिसमें 30 पौवा देशी शराब बरामद हुई।
मुख्य विवरण:
आरोपी: एकमचंद कुर्रे (19 वर्ष) एवं हुमन निर्मलकर (22 वर्ष), निवासी जिला बालोद।
जप्ती: शराब और वाहन समेत कुल 5,02,800 रुपये का मशरूका।
कार्यवाही: थाना अर्जुनी में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
धमतरी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इन कार्यवाहियों से अवैध कारोबारियों में हड़कंप है। विदित हो कि एक दिन पूर्व ही पुलिस ने 12.5 किलो गांजा भी जप्त किया था।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- सांतरागाछी-रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर में, उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर तथा निजामुद्दीन–अम्बिकापुर- निजामुद्दीन एक्सप्रेस का कोतमा स्टेशन में ठहराव का लोकार्पण माननीया सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह द्वारा किया गया |
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा माह फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले 22 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
- फर्जी दस्तावेजों के सहारे स्पंज आयरन की तस्करी का भंडाफोड़: महासमुंद पुलिस ने 42 लाख के माल समेत 3 आरोपियों को दबोचा
- सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लैलूंगा से गांजा लाकर खपाने की फिराक में थे तस्कर, कार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- छिंदवाड़ा :होली से पहले खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई, गंदगी मिलने पर रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित
- ब्रेकिंग न्यूज़ छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत तहसील जुन्नारदेव ग्राम पंचायत झोत कला में धरती आबा आदर्श ग्राम उत्कर्ष योजना की समीक्षा एवं क्षेत्र के जनजाति बंधुआ की समस्या निवारण हेतु संवाद कार्यक्रम रखा गया
- होली पर बेजुबानों से क्रूरता तो होगी जेल, रंग बन सकते हैं जानलेवा — ओम बड़ोदिया
- रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स के साथ विवेक उर्फ नंदू गिरफ्तार







