थाना सुवासरा डायल 112 ने तुरत पहुंचकर की घायलों की मदद 

 

 

मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के धामनिया फंटे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धामनिया फंटे पर एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार राधेश्याम पिता नंदराम, जाति मेघवाल, निवासी बापचा थाना शामगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। थाना। सुवासरा डायल 112 के आरक्षक हरिओम पाटीदार एवं पायलट केशरीलाल बैरागी ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

साथ ही परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है, परिजन अस्पताल पहुंच रहे हैं।

फिलहाल घायल का उपचार जारी है!

 

सुवासरा से अनिल पोरवाल की रिपोर्ट

Leave A Reply