ढीमरखेडा पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रय करने वालों पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा अवैध शराब विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यावाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र 4 स्थान में दबिश दी गई
घटना का सक्षिप्त विवरण..* ग्राम गुड़ा में रानी बाई लोनी के कब्जे से 4 लीटर कच्ची शराब एवं ग्राम थे दशरमन मैं नरेश गोटिया के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब एवं ग्राम गोपालपुर में गोविंद पटेल के कब्जे से 16 पाव देसी प्लेन शराब ग्राम डुडहा में शरद सिंह के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब एवं 50 किलो लाहन ग्राम खंदवारा मैं शिव प्रसाद के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब एवं 50 किलो लाहन मिले 100 किलो लहन को नष्ट कराया गया कुल चार स्थानों पर अलग-अलग दी गई दबिश जिसमें कुल 19 लीटर कच्ची एवं 16 पाव देसी प्लेन शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई की गई है एवं लाहन को नष्ट कराया गया है
पुलिस कार्यवाही मे विशेष* भूमिका उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. महिमा रघुवंशी उनि अनिल पाण्डेय सउनि जयपाल सिह, सउनि अनिल तिवारी, प्र आर दीपक श्रीवास, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, प्रधान रक्षक मनोज ठाकुर, प्रधान आरक्षक उदय पाल सिंह आर. गंधर्व सिंह का विशेष योगदान रहा
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा
