डौण्डीलोहारा (बालोद): बालोद जिले के डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोगीभाट में बीती रात एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। गांव की समस्याओं को सुलझाने के लिए बुलाई गई एक बैठक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई, जहाँ उपसरपंच के भतीजे की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बैठक के दौरान उपजा विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी डोमेन्द्र कुमार देशमुख (उपसरपंच) ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:00 बजे शीतला मंदिर में ताला लगाने और अन्य ग्रामीण मुद्दों पर चर्चा के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी। इसी दौरान गांव के ही सोहन लाल साहू, बेदलाल साहू, परमेश्वर देशमुख और अन्य लोगों ने “गांव की सियानी (नेतागिरी) करते हो” कहकर विवाद शुरू कर दिया। गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के बीच बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी।
बचाव करने आए भतीजे पर प्राणघातक हमला
विवाद के दौरान जब परमेश्वर देशमुख डंडे से उपसरपंच डोमेन्द्र से मारपीट कर रहा था, तभी उनका भतीजा कुणाल देशमुख बीच-बचाव करने पहुंचा। इसी बीच मुख्य आरोपी सोहन लाल साहू ने अपने पास रखे धारदार चाकू से कुणाल की हत्या की नीयत से उसके सीने और पेट पर ताबड़तोड़ कई वार किए। लहूलुहान हालत में कुणाल को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर और उप पुलिस अधीक्षक श्री बोनीफास एक्का के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह ने त्वरित कार्यवाही की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 57/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं (296, 115(2), 351(3), 191(2), 191(3), 103(1)) के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सोहन कुमार साहू (19 वर्ष), परमेश्वर देशमुख (30 वर्ष), बेदलाल साहू (40 वर्ष), टोमन लाल साहू (45 वर्ष) और लोकनाथ यादव (43 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू और डंडा भी बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और अन्य संलिप्तता की जांच बारीकी से की जा रही है।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी मुकेश सिंह के साथ सहायक उपनिरीक्षक अनित राम यादव, प्रधान आरक्षक अरविंद यादव, विरेन्द्र साहू, दिगम्बर वर्मा, महिला प्रधान आरक्षक लिलेश्वरी देवांगन और आरक्षक विनोद अजय, पूनम खरे, धर्मेन्द्र सेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही साइबर सेल प्रभारी सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक संदीप यादव, राहुल मनहरे और आकाश दुबे ने भी आरोपियों को पकड़ने में अहम योगदान दिया।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- सिद्धी विनायक मेडिकल स्टोर द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन
- नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर कांकेर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: मेडिकल संचालक समेत तीन गिरफ्तार, दुकान सील
- नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर कांकेर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: मेडिकल संचालक समेत तीन गिरफ्तार, दुकान सील
- डौण्डीलोहारा में चुनावी रंजिश या आपसी विवाद? गांव की बैठक में उपसरपंच के भतीजे की चाकू गोदकर हत्या, 24 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार
- शादी का झांसा देकर 8 साल तक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
- खेत में मौत का सन्नाटा—युवक की संदिग्ध मौत ने बढ़ाई सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
- चिरमिरी में हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भक्तों के साथ झूमते आए नजर
- छत्तीसगढ़ गणेश उत्सव समिति जबड़ापारा हनुमान शिव साइन मंदिर में मनाया गया धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव







