डीजे में डांस करने के दौरान धक्का-मुक्की को लेकर हुआ विवाद, धारदार हथियार से किया वार
प्रकरण का विवरण –
प्रार्थी मंगलेश सिन्हा, पिता स्व. गुहाराम सिन्हा, उम्र 42 वर्ष, निवासी रामटोला, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 26-04-2026 को ग्राम रामटोला में ग्राम सांकरा जिला खैरागढ़ से बारात आई हुई थी। रात्रि लगभग 08:15 बजे बारात ग्राम में भ्रमण कर रही थी, जिसमें डीजे पर बाराती और गांव के लोग डांस कर रहे थे।
इसी दौरान योनिश सिन्हा और विधि से संघर्षरत बालक के बीच पुरानी रंजिश को लेकर धक्का मुक्की और वाद विवाद हुआ। विवाद के दौरान अपचारी बालक ने आरोपी कृपाला वर्मा द्वारा दिए गए धारदार हथियार से योनिश सिंहा पर वार किया जिससे उसे गंभीर चोंटे आई जिसे परिजनों एवम गाँव वालो द्वारा घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया ।घटना के दौरान
बीच-बचाव करने आए रेमन देवांगन एवं युवराज यादव पर भी अपचारी ने हमला किया जिस पर उनको भी चोटे आई ।उक्त घटना की
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 103(1), 109 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम रिपोटर राजा जनक्यानी
