इंदौर
ट्रैफिक पुलिस द्वारा 2843 वाहन चालकों पर हेलमेट जागरूकता कार्यवाही
इंदौर सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोटों से होने वाली मौत को रोकने नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की ,,यातायात पुलिस ने शहर के चौराहो पलासिया, विजयनगर, महू नाका, चाणक्यपुरी, राजीव गांधी सर्कल पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिए वाहन स्वामी पर एक तरफ कार्रवाई भी की जा रही तो दूसरी तरफ उन्हें अनाउंस कर यह भी बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आपके हित में है परिवार में घर पर परिजन आपका इंतजार करते हैं,, आप हेलमेट के महत्व को समझे, हेलमेट पहन कर चले अपने घर पर सुरक्षित पहुंचे और परिजनो के बीच में रहे ,,सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सड़क हादसों में होने वाले दुष्परिणामों से खुद को और दूसरों को बचाएं।
मध्य प्रदेश पुलिस सदा आपकी सेवा में तत्पर
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर
