बिलासपुर के सीपत में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक ट्रेलर गाड़ी एक घर में घुस गई, जिससे परिवार के सदस्यों को चोटें आई हैं साथ हीं घर मे रखे बर्तन खटिया अन्य समान पूरी तरह से नष्ट हो गए है साथ हीं ट्रेलर एक घर को तोड़ते हुए दूसरे घर मे भी जा घुसी जिससे दोनों घरो का अनुमानित लगभग तीन से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घर की दीवार तोड़कर अंदर घुसी ट्रेलर गाड़ी ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।
पुलिस ने इस मामले में ट्रेलर चालक हुआ फरार गाडी को किया गया जप्त हिरासत चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रेलर चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है ¹।
इस घटना के बाद से परिवार के सदस्यों में गुस्सा और दुख है, और वे जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी








