पार्षद प्रमोद बन्देवार और राजेंद्र सूर्यवंशी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा पत्र, मंधन डैम परियोजना पर विस्तृत चर्चा की अपील

जुन्नारदेव। नगर की भविष्य की जल आवश्यकताओं और पेयजल संकट के स्थायी निराकरण के लिए मंधन डैम परियोजना को लेकर अब जनहित में आवाज उठने लगी है। वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद प्रमोद बन्देवार और वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद राजेंद्र सूर्यवंशी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ नेहा धुर्वे को एक औपचारिक पत्र सौंपकर आगामी परिषद की बैठक में इस विषय को प्राथमिकता से शामिल करने की मांग की है।
जनहित में ठोस निर्णय की आवश्यकता
पार्षद प्रमोद बन्देवार ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि जुन्नारदेव क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था के लिए मंधन डैम एक अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय है। नगर की बढ़ती आबादी को देखते हुए वर्तमान जल स्रोत भविष्य में अपर्याप्त साबित हो सकते हैं। ऐसे में मंधन डैम परियोजना ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो क्षेत्र को जल संकट से मुक्ति दिला सकता है।
बैठक के एजेंडे में शामिल करने पर जोर
परिषद की बैठक में मंधन डैम पर आरपार की तैयारी
वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद राजेंद्र सूर्यवंशी और वार्ड क्रमांक 8 के प्रमोद बन्देवार ने सामूहिक रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदन देकर स्पष्ट किया है कि आगामी परिषद की बैठक में केवल औपचारिक चर्चा नहीं, बल्कि परिणाम चाहिए। पार्षदों की मांग है कि:
सौंपे गए आवेदन में पार्षदों ने प्रमुख रूप से तीन बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया है:
आगामी परिषद की बैठक के मुख्य एजेंडे में मंधन डैम के विषय को प्राथमिकता दी जाए।
परियोजना की वर्तमान तकनीकी स्थिति और अब तक हुई स्वीकृति की प्रक्रिया पर परिषद में विस्तृत चर्चा हो।
परिषद से प्रस्ताव पारित कर इसे अंतिम स्वीकृति हेतु शासन को भेजा जाए।
पार्षद प्रमोद बंदेवार ने बताया कि यह मुद्दा केवल एक वार्ड का नहीं बल्कि पूरे जुन्नारदेव नगर की जनता के हित से जुड़ा है। यदि समय रहते इस पर ठोस कार्ययोजना नहीं बनी, तो आने वाले समय में शहर को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है हम जनता के हितों से समझौता नहीं करेंगे। मंधन डैम का मुद्दा नगर की अस्मिता और अस्तित्व से जुड़ा है। अब देखना यह है कि प्रशासन जनहित के इस गंभीर मुद्दे को परिषद की आगामी बैठक में कितनी प्रमुखता से स्थान देता है।

असेम्बली रिपोर्टर भगवानदास साहू जी

Comments are closed.

Exit mobile version