सक्ती,
जुआड़ीयो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी..
▪️ भेड़ापाली में आम जगह पर रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते 07 जुआड़ी रंगेहाथ पकड़ाये
▪️ आरोपीगण के कब्जे नगदी रकम 3880 रूपये, 04 नग विभिन्न कंपनी का मोबाईल कीमती 40,000 रूपये, 02 नग मोटरसायकल कीमती 60,000₹, ताश की गड्डी, चटाई, मोमबत्ती कुल जुमला कीमती 103880 रूप्ये को जप्त
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा अवैध जुआ/सट्टा तथा नशे के कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) मनीष कुंवर के मार्गदशन में सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा हैं
कि आज दिनांक 18.09.2025 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम भेड़ापाली में रोड किनारे कुछ जुआड़ियान तासपत्ती से रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के गवाहान के उपस्थिति में विधिवत रेड कार्यवाही किया गया जो कुछ जुआड़ियान पुलिस को देखकर भाग गये तथा मौके पर 7 जुआड़ियान जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़े गये। जिनके फड़ एवं पास से नगदी रकम 3880₹, 04 नग विभिन्न कंपनी का मोबाईल कीमती 40,000₹, 02 नग मोटरसायकल कीमती 60,000 ₹, कुल जुमला कीमती 103880₹ तथा 52 पत्ती ताश, चटाई, अधजला मोमबत्ती को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपीगण का कृत्य धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने से गिरफ़्तारी कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में सउनि रामकुमार, आरक्षक श्याम गबेल, महासिंह सिदार, यादराम चंद्रा, शैलेन्द्र देवांगन व प्रमोद खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
Trending
- थाना वायडी नगर पुलिस द्वारा मात्र 15 घण्टे में कार का शीशा तोडकर नगद 10 लाख रुपये चुराने वाले अतंर्राज्यीय शातीर अपराधीयों को गिरफ्तार कर चोरी गए रुपये बरामद किये गए
- रायपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: कालीबाड़ी के ‘नशे के साम्राज्य’ का अंत, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया और उसका भाई गिरफ्तार
- एमपी नई शराब नीति 2026: नहीं खुलेंगी नई दुकानें, ई-नीलामी से खत्म होगा ठेकेदारों का एकाधिकार
- बीजापुर के जैगुर-डोडुम में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़: 5 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
- दरिंदगी की आशंका से सन्न शहपुरा, मां की संदिग्ध हालात में मिले शव ने बढ़ाए सवाल
- सांतरागाछी-रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर में, उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर तथा निजामुद्दीन–अम्बिकापुर- निजामुद्दीन एक्सप्रेस का कोतमा स्टेशन में ठहराव की सुविधा ।
- बिलासपुर (छ.ग.) के सिविल लाईन थाना क्षेत्र में 25.02.2026 को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में (1)जूली चौधरी गुरु रजिया किन्नर उम्र 36 वर्ष (2) नफीसा खातून गुरु रजिया किन्नर उम्र 25वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने नेहरू चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास लोगों से पैसा मांगकर परेशान करने की घटना को अंजाम दिया।
- थाना सुवासरा डायल 112 ने तुरत पहुंचकर की घायलों की मदद







