जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: 14 लोगों पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वाले गिरोह के 08 सदस्य गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा (01 फरवरी 2026): जिले में आतंक का पर्याय बने एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 06 आरोपियों और 02 बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्रों में महज कुछ ही दिनों के भीतर 06 अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देते हुए 14 निर्दोष राहगीरों पर प्राणघातक हमला कर लूटपाट की थी।
प्रमुख कार्रवाई और जप्ती
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस संगठित गिरोह को दबोचा। पुलिस ने इनके पास से ₹4,09,000 मूल्य की सामग्री बरामद की है, जिसमें शामिल हैं:
04 स्टील रॉड, 02 डंडे, 01 बेल्ट।
02 KTM मोटरसाइकिल, 01 सीडी डिलक्स, 01 स्कूटी।
लूटे गए मोबाइल और नगदी।
वारदात का खौफनाक तरीका
आरोपी सुनसान रास्तों पर राहगीरों को रोककर सीधे सिर पर रॉड से हमला करते थे। इनकी क्रूरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हमले में 14 लोग घायल हुए, जिनमें से मुकेश रायसागर और अमन बंजारे की हालत अत्यंत गंभीर है और वे बिलासपुर के निजी अस्पताल में ICU में भर्ती हैं।
इन अधिकारियों के नेतृत्व में मिली सफलता
इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार और एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप सोरी के कुशल मार्गदर्शन में निरीक्षक सागर पाठक (प्रभारी साइबर थाना), निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव (थाना प्रभारी शिवरीनारायण) और निरीक्षक सावन सारथी (थाना प्रभारी पामगढ़) सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी
पकड़े गए आरोपियों में रामनाथ सबरीया, निखिल टंडन, मनीराम गोंड, नरेश यादव, रोशन टंडन और आयुष रात्रे (सभी निवासी राहौद व डुडगा) शामिल हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध बीएनएस (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज
Trending
- छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस की कार्यवाही:सात लाख की चोरी के आरोपी गिरफ्तार,सोना चांदी बरामद
- गौधाम कप के चौथे दिन बिट्टू इलेवन की शानदार जीत, नूतन कार को 39 रनों से दी शिकस्त, मैदान में हारा इंसान जीत सकता है, मन से हारा नहीं: परमीत सिंह माटा
- बिना सूचना छुट्टी पर शहपुरा एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य, कलेक्टर की बैठक से नदारद—नोटिस के निर्देश
- अंत्येष्टि सहायता में फर्जीवाड़ा, एक ही बिल तीन बार लगाकर, एक ही नाम के पांच व्यक्तियों की निकाली गई राशि, ग्राम पंचायत बुधनवारा में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
- 35 केन बीयर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त, जुन्नारदेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- महिला आरक्षण बिल को लेकर विधायक पत्थलगांव व सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने की प्रेस वार्ता ।
- पांडुलिपि विरासत संरक्षण अभियान गरियाबंद में आई गति
- मुंगेली नपा जल आपूर्ति की खुली पोल बूंद बूंद पानी को तरस रहे राजेंद्र वार्ड और विवेकानंद वार्ड में मचा हाहाकार
