जल संसाधन विभाग की निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा
जल संसाधन विभाग के अंतर्गत जिले में निर्माणाधीन माइक्रो इरीगेशन परियोजनाओं एवं अन्य निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की बैठक में शामिल हुआ इस बैठक में उन्नतशील कृषकों, संबंधित सिंचाई परियोजनाओं एवं कृषि व विद्युत विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह जी, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना जी, उन्नतशील कृषक मेरसिंह चौधरी जी व किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय पटेल जी, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग, कार्यपालन यंत्री पेंच व्यापवर्तन परियोजना बांध एवं नहर संभाग, अधीक्षण यंत्री म.प्र. विद्युत वितरण कंपनी, उप संचालक कृषि, जल संसाधन विभाग के तामिया, अमरवाड़ा, कन्हारगांव नहर परियोजना क्रमांक 2 के अनुविभागीय अधिकारी और संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे।
बैठक में एजेंडा बिंदु अनुसार छिंदवाडा सिंचाई काम्पलेक्स परियोजना, पेंच व्यपवर्तन परियोजना के अधीन माइक्रो इरीगेशन परियोजनाओं एवं अन्य निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई। सभी सिंचाई परियोजनाओं में अपेक्षित गति देते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने और जिले के कृषकों को लाभान्वित करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए।
Trending
- जनपद निधि पर डाका! घटिया निर्माण और अफसरों की मिलीभगत से 12 लाख की बाउंड्री वॉल सवालों में
- रायपुर: तड़के सुबह पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; सेंट्रल ज़ोन में 132 बदमाशों की परेड, 11 वारंटी गिरफ्तार
- सावधान: ई-चालान के नाम पर साइबर ठगों का नया जाल, रायपुर पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी
- उजियारा अभियान: नरहरपुर पुलिस ने पकड़ा 33 लाख का गांजा, क्रेटा वाहन समेत 43 लाख का माल बरामद
- लोरमी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला:
- विकसित भारत के संकल्प को लेकर रेमड़ा पहुँचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, ‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत जनता से किया सीधा संवाद
- रायपुर में युवाओं की अनोखी पहल — अंबेडकर जयंती अवसर पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम सफल
- अंतिम विदाई में मानवता की मिसाल: अखिल सिंधवानी ने जाते-जाते दो चेहरों पर बिखेरी रोशनी







