विगत दो माह पहले बनी सड़क अभी से उखड़ने लगी जनपद पंचायत नारायणगंज के ग्राम देहरा में मुख्य मार्ग से बैगा टोला तक लगभग 2 किलोमीटर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क जन मन योजना के तहत अभी दो मां पहले ही बनाई गई है जो की मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना मंडला के द्वारा बनाई गई है जिसमें ठेकेदार वर्धमान ग्लोबल को इस काम का ठेका मिला है और ठेकेदार को इस काम को दे दिया गया था था जिसकी स्वीकृत राशि 110.57 लाख है इस काम में घर अनियमिताय देखने को मिली है ठेकेदार के द्वारा इस काम में लापरवाही बरती गई है अभी से रोड जगह-जगह उखड़ने लगी है एवं दम्हाल की मात्रा भी काम और घटिया किस्म का इस्तेमाल किया गया है और सड़क जितनी बननी बनी थी उसे आधी छोड़ दिया गया है *ग्रामीणों मैं आक्रोश देखा गया
ग्रामीणों का कहना है की कई वर्षों से इस काम को लेकर हम लोग मांग कर रहे थे अब जाकर रोड बनी है इसमें भी भ्रष्टाचार एवं लापरवाही की भेंट चढ़ गई यह रोड महज 1 वर्ष में ही चलने लायक नहीं रहेगी इस रोड को बनाने में सही मात्रा और गुणवत्ता मटेरियल नहीं लगाया गया है यहां तक की मटेरियल मैं भी कमी की गई है एवं निम्न दर्जे का डामल का इस्तेमाल किया गया है जिस वजह से रोड उखड़ने लगी है विभाग एवं ठेकेदार की मिली भगत से इस काम में गड़बड़ झाला किया गया है इस काम में मॉनिटरिंग नहीं की गई जिसकी वजह से ठेकेदार के द्वारा मनमानी की गई है विभाग के द्वारा बातचीत की गई तो उनका जवाब है कि हम काम की जांच करवाएंगे और काम को गुणवत्तापूर्ण किया जाएगा
नारायणगंज से अमित मिश्रा की रिपोर्ट
