छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा शहर की खान कॉलोनी स्थित PWD के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.के. सिंगारे के आवास पर गुरुवार सुबह EOW जबलपुर की टीम ने छापामार कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर सुबह करीब 5:45 बजे छिंदवाड़ा और बालाघाट स्थित उनके आवास पर एक साथ कार्रवाई की गई।
EOW के DSP मनजीत सिंह के नेतृत्व में टीम दोनों स्थानों पर दस्तावेजों और संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही संपत्ति तथा बरामदगी से जुड़ी वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। दोपहर तक कार्रवाई को लेकर महत्वपूर्ण खुलासा होने की संभावना है।
ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला _अमित मिश्रा
