छिंदवाड़ा :होली से पहले खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई, गंदगी मिलने पर रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित
छिंदवाड़ा में होली को देखते हुए “मिलावट से मुक्ति अभियान” के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार एक्शन मोड में है।
👨⚖️ खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा ने मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित श्री गोपालजी रेस्टोरेंट सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
❗ जांच के दौरान श्री गोपालजी रेस्टोरेंट के किचन में भारी गंदगी मिली —
🪳 आलमारी में कॉकरोच के गुच्छे
मकड़ी के जालों के बीच खाद्य सामग्री
भुनगे कीड़े घूमते मिले
जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए होटल का लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिया गया और खाद्य निर्माण व बिक्री पर रोक लगा दी गई। अब सुधार और मानकों का पालन होने के बाद ही लाइसेंस बहाल होगा। फिलहाल होटल पूरी तरह बंद है।
यहां से पनीर, मसाले, दाल, चावल और आटे के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।
🔎 वहीं अमरवाड़ा-सिंगोड़ी क्षेत्र और पांढुर्णा में भी अन्य टीमों द्वारा होटल व दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं।
रिपोर्ट अमानक आने पर संबंधित व्यापारियों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
ब्यूरो पुलिसवाला छिंदवाड़ा _अमित मिश्रा







