“हर घर तिरंगा अभियान- 2026” के अंतर्गत चौकी निवार क्षेत्र के कस्बे में आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना रहा। यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह से सहभागिता की।

चौकी निवार पुलिस द्वारा नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील भी की गई।
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा कटनी

Comments are closed.

Exit mobile version