चौकी झिंझरी थाना माधवनगर जिला कटनी
पुलिस चौकी झिंझरी व्दारा गुमशुदा को दस्तयाब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया जाकर परिजनों के चेहरों में लौटाई मुस्कान
घटना का संक्षिप्त विवरण –
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के निर्देशन में थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में गुमशुदा को दस्तयाब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
घटना का विवरण-
दिनांक 12.08.2026 को सूचनाकर्ता द्वारा अपनी लड़की के कन्या महाविद्यालय झिंझरी से बिना किसी को कुछ बताए कही चले जाने की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना दौरान चौकी झिंझरी पुलिस के द्वारा गुमशुदा की पता तलाश के हर संभव प्रयास किये जाकर दिनांक 01.09.2026 को गुमशुदा को दस्तयाब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
कार्यवाही में सहयोग – उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी झिंझरी उ.नि. राजेश कुमार दुबे, सहायक उप निरीक्षक शशिभाषण सिंह,प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी, महिला आरक्षक प्रीति तिवारी, आरक्षक संजय यादव की सराहनीय भूमिका रही ।
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा कटनी
