चौकी निवार, थाना माधवनगर, जिला कटनी
पुलिस अधीक्षक जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा उपद्रव करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने हेतु जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी स.उ.नि. अंजनी मिश्रा द्वारा ग्राम टेढ़ी में ग्राम सचिव के साथ गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 05.09.2026 को आरोपी रंजीत लुनिया पिता भारत लुनिया, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम टेढ़ी, थाना माधवनगर, जिला कटनी को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस कार्रवाई में विशेष भूमिका – उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी निवार स.उ.नि. अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, आरक्षक अरविंद की विशेष भूमिका रही।
पुलिस वाला न्यूज कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट।
