गोटेगांव। विगत दिवस नगर के गांधी वार्ड स्थित श्री नवदुर्गा शक्तिपीठ मंदिर परिसर में सिलावट समाज संगठन मध्यप्रदेश के तत्वाधान में प्रदेश पदाधिकारियों एवं गांधीवार्ड पार्षद के विशेष सहयोग से निःशुल्क कोचिंग क्लास का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष परम सिंह सिलावट संरक्षक जितेंद्र चादोरिया महामंत्री दीनू सिंह छिरा महासचिव देवी सिंह परसवाल मीडिया प्रभारी संजू चौहान की गरिमामय उपस्थिति में ज्ञान की देवी सरस्वती माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण तिलक लगाकर विधिवत पूजन अर्चन किया इसके उपरांत गांधी वार्ड पार्षद श्रीमती कलावती दीनू छिरा द्वारा बच्चों के निःशुल्क कोचिंग क्लास सेंटर का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। वहीं समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस निःशुल्क कोचिंग सेंटर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन प्रदान करना है, जिससे बच्चे बड़े होकर देश की मजबूत नींव बनें और उनका भविष्य उज्जवल हो। संगठन ने बताया कि नगर के अन्य वार्डों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी निशुल्क कोचिंग क्लास खोलने के लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री राजाराम कस्तवार दिनेश परसवार सरपंच, रबि बिरतिया जनपद सदस्य परसोत्तम परसवार मयंक छिरा कमलकांत जारोलिया दीपक बझैया दशरथ सिंह लक्ष्मन रहपुरिया मोनू परसवाल दुर्गेश कुमार अजय छिरा योगेंद्र बरसैया प्रदीप परसवार मनोज कुमार आकाश परसवार अनिल कुमार परसराम सिलावट अनुराग छिरा प्रिंस दोहेया सहित पदाधिकारी वं बच्चे उपस्थित रहे। नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट

Leave A Reply

Exit mobile version