निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
गोटेगांव तहसील के करकबेल में समृद्ध विकास समिति पिपरिया मुशरान के तत्वाधान में विगत दिवस ग्राम पंचायत पिपरिया मुशरान में श्रीधाम हॉस्पिटल गोटेगांव के डॉक्टर एवं स्टाफ के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया web.whatsapp 32जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा क्षेत्र की जनता का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इसमें सामान्य नेत्र रोग , दन्त रोग, हड्डी रोग , नाक, गला, कान , स्वास्थ्य परीक्षण जैसे- बी.पी. वजन, शुगर एवं ई.सी.जी. की जाँच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई |
स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर अक्षय गोस्वामी [ B.A.M.S. ] डॉक्टर वर्मा [B.A.M.S. ] एवं समस्त स्टाफ ने स्वास्थ्य परीक्षण करके निशुल्क दवाइयाँ वितरित की | कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री रामजी पटेल एवं अन्य सदस्यों के साथ ग्राम मुशरान पिपरिया के सरपंच , सचिव एवं सभी ग्राम वासियों के सहयोग से शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ |। नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण

ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट

Leave A Reply

Exit mobile version