गरियाबं पुलिस परिवार के द्वारा सेवानिवृत्त श्री गोपाल राम साहू जी सहायक उप निरीक्षक को ससम्मान दी गई विदाई।
गरियाबंद पुलिस विभाग में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक श्री गोपाल राम साहू आज अपनी सुदीर्घ और सराहनीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। श्री साहू जी का जन्म सन् 1964 में ग्राम बरभाठा, थाना फ़िंगेश्वर जिला गरियाबंद मे हुआ था। पुलिस विभाग में आपका नियुक्ति सन् 1992 में बस्तर में बतौर आरक्षक के पद पर हुआ था।

पुरे सेवा काल मे आपकी दो बार पदोन्नती हुई पहला सन् 2006 में प्रधान आरक्षक के पद पर तथा सन् 2016 में सहायक उप निरीक्षक के पद पर हुआ। पुरे सवाकाल के दौरान आप जिला बस्तर, जिला गरियाबंद के विभिन्न थानो में अपना सेवा दे चुके है। आपका सेवाकाल सराहनीय रहा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद में श्री गोपाल राम साहू जी का सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्री वेदव्रत सिरमौर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के द्वारा गरियाबंद पुलिस परिवार की ओर से साहू जी को
शाल ,श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस बीच गरियाबंद पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी के साथ कार्यलयीन स्टाफ भी उपस्थित रहे। सभी के द्वारा श्री गोपाल राम साहू जी के दीर्घ आयु एवं स्वास्थ्य जीवन का कामना करते हुए बधाई एवं शुभकानाएँ दिये।
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद







