रायपुर (खरोरा): ग्राम खरोरा निवासी किशोर सारथी की संदिग्ध मौत की गुत्थी को पुलिस ने महज चंद घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, एएसपी संदीप मित्तल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी के.के. कुशवाहा के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई से इस अंधी हत्या का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य साथियों सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 27 फरवरी की रात की है, जब मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी लिलेश के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत पत्नी ने किशोर को किसी बहाने से घर से बाहर भेजा, जहाँ पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने थार वाहन से उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। आरोपियों ने इस हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी, लेकिन के.के. कुशवाहा की टीम ने साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर षड्यंत्र का खुलासा कर दिया।
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त थार गाड़ी को जब्त कर लिया है। एएसपी संदीप मित्तल ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार आगामी समय में होने वाले मंडल स्तरीय 24 घंटे के प्रशिक्षण महाअभियान
- खरोरा पुलिस का बड़ा खुलासा: पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, 04 गिरफ्तार
- रायपुर पुलिस का बड़ा धमाका: पेमेंट गेट-वे के जरिए ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, गोवा और रायपुर से 7 गिरफ्तार
- छिंदवाड़ा पुलिस का जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग में बड़ा एक्शन प्लान तैयार!
- नक्सल उन्मूलन में बड़ी कामयाबी: गरियाबंद पुलिस और धमतरी DRG ने बरामद किया माओवादियों का बड़ा डंप
- चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गांजा तस्करी कर रहे दो नाबालिगों को दबोचा
- बिलासपुर यूथ क्लब का शानदार आयोजन: मदीना इतेहाद ने जीता टेनिस बॉल टूर्नामेंट का खिताब
- जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने ली शांति समिति की बैठक सभी सौहार्दपूर्ण ढंग से और भाईचारे के भाव के साथ त्यौहार मनाएं







