केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार आगामी समय में होने वाले मंडल स्तरीय 24 घंटे के प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के निमित्त जिला भाजपा छिंदवाड़ा की कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय में जिला संगठन प्रभारी श्री आदित्य बबला शुक्ला जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव जी, प्रशिक्षण महाअभियान के संभाग प्रभारी श्री विजय झांझरी जी की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में अमरवाड़ा विधायक, जिला पदाधिकारी, महापौर, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल महामंत्री, मंडल टोली, विषय वक्ता प्रमुख सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला में प्रशिक्षण महाअभियान के जिला संयोजक के रूप में उपस्थित हुआ, प्रशिक्षण महाअभियान के जिला सह संयोजक श्री ठाकुर प्रियवर सिंह, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्रीमति भारती साहू उपस्थित थे।
जिला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास जी साहू








