डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया
किसान मोर्चा के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, ‘जय जवान-जय किसान’ के नारों से गूंजा गांव
डिंडौरी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में करंजिया मंडल के ग्राम रूसा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। किसान ट्रैक्टर रैली के रूप में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सहभागिता की। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान तथा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल चावड़ा के निर्देशन में किया गया। संभाग प्रभारी गोपाल पटेल के मार्गदर्शन तथा भाजपा जिला डिंडौरी अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में किसानों ने ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जय जवान-जय किसान’ सहित देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। ट्रैक्टरों पर लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से गांव का माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया।
कार्यक्रम में शहपुरा मंडल उपाध्यक्ष विष्णु साहू, श्याम सुंदर साहू, करंजिया मंडल उपाध्यक्ष पवन सिंह नेताम, पूर्व मंडल महामंत्री संतोष यादव, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नरेश दत्त राय, पूर्व मंडल महामंत्री प्रदीप कुमार गुप्ता, मंडल मंत्री सेमलाल यादव, देवन श्याम, भगत सिंह, शिवपाल नेताम, मिलन धुर्वे, प्रेम सिंह सिंद्रम, जारासुरूंग सरपंच जयप्रकाश धुर्वे, शहेषपाल, सुमन सिंह मार्को, टिकाया पंद्रम, दिनेश पंद्रम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। यात्रा में किसानों की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
