होंगे नए विधायक, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
ग्वालियर। मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव ग्वालियर हाईकोर्ट ने शून्य (रद्द) घोषित कर दिया है। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी और तथ्यों को छुपाने के आधार पर यह निर्णय लिया है।
आपराधिक रिकॉर्ड छुपाने का आरोप
मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ यह याचिका भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने अपने चुनावी हलफनामे में अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छुपाई थी। कोर्ट ने याचिका के तथ्यों को सही पाया और माना कि जानकारी छुपाना चुनाव नियमों का उल्लंघन है।
रामनिवास रावत घोषित हुए विजयपुर के विधायक
चुनाव शून्य घोषित करने के साथ ही हाईकोर्ट ने एक और महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। चुनाव के दौरान दूसरे नंबर पर रहने वाले भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक घोषित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद अब विजयपुर सीट पर भाजपा का प्रतिनिधित्व हो गया है।
RIPOTER-VIKAS SHARMA
Trending
- गोटेगांव में रंग पंचमी उत्साह से मनाई, मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की टीम रही मौजूद
- जुन्नारदेव की जल समस्या के स्थायी समाधान की गूँज; पार्षदों ने की मंधन डैम को परिषद एजेंडे में शामिल करने की माँग
- महिला दिवस पर सेवा और समर्पण की मिसाल बनीं नर्सिंग ऑफिसर्स का हुआ सम्मान
- वैष्णव सेवा समिति ब्यावर के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में,
- कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा कीविधायकी रद्द, बीजेपी के रामनिवास रावतहोंगे नए विधायक, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
- दमुआ क्षेत्र के हर आम और खास के निधन की त्वरित सूचना देने वाले रविशंकर साहू जी का निधन
- पार्षद सिल्लू रजक की बड़ी उपलब्धि: घरौला में शुरू हुआ 7 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी का निर्माण
- झांसी मनस्विनी द्वारा महिला दिवस पर वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि







