नीमच। नीमच के कांग्रेस नेता ओम शर्मा पर आज दोपहर 12:00 बजे के लगभग बरूखेड़ा मार्ग पर स्थित परशुराम कॉलोनी में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं हमलावरों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया है। हमले में ओम शर्मा के सिर में गंभीर चोट होना बताइ जा रही है जिसके चलते उन्हें रेफर किए जाने की कार्रवाई जारी है
जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि ओम शर्मा परशुराम कॉलोनी में किसी कार्य से गए थे जहां देवीलाल दवे और उनके कुछ अन्य साथियों ने एकजुट होकर उन पर हमला कर दिया।
जिला चिकित्सालय में कांग्रेस नेता हरीश दुआ संजू पगारिया, मुकेश कालरा , नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, मनोज सापडिया, बाबू सलीम, मानव अधिकार मंच जिला अध्यक्ष भूरा कुरैशी हरगोविंद दीवान, इकबाल कुरैशी सहित परशुराम सेना के लोग और समाजजन जिला चिकित्सालय में मौजूद है उनकी गभीरं हालत को देखते हुए नीमच जिला अस्पताल से उदयपुर के लिए डॉक्टरों द्वारा रेफर कर दिया गया है ।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच
