छत्तीसगढ़ के जिला कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माचपल्ली और हिडूर के जंगलों में हुई एक मुठभेड़ में पुलिस ने खूंखार महिला माओवादी कमांडर ACM रूपी को मार गिराया है। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के अनुसार, माओवादियों की उपस्थिति की सटीक सूचना पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई, जिसके बाद मौके से रूपी का शव, एक पिस्टल, भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य दैनिक सामग्री बरामद की गई।
मारे गए नक्सली की पहचान बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि रूपी बस्तर क्षेत्र में सक्रिय अंतिम तेलुगू माओवादी कैडर थी। वह कुख्यात डीकेएसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो पिछले वर्ष मानपुर-मोहला में सुरक्षाबलों के हाथों मारा गया था। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शासन की पुनर्वास नीति के बावजूद हिंसा का रास्ता चुनने वालों का अंत ऐसा ही होता है। उन्होंने शेष माओवादियों को चेतावनी भरे लहजे में मुख्यधारा में लौटने और शांतिपूर्ण जीवन शुरू करने की अंतिम अपील की है। फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लोक सेवा केंद्र की आड़ में चल रहे फर्जी मैट्रिमोनियल रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित पूरी टीम शिकंजे में
- कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: महिला कमांडर रूपी ढेर, बस्तर की अंतिम तेलुगू कैडर का अंत
- हार जीत का ताश पत्तों के साथ दाव लगाते चार जुआरी गिरफ्तार
- दुनियाभर में मशहूर है जबलपुर का भेड़ाघाट ….
- पठान बने कांग्रेस के जिला सचिवजिला कार्यकारिणी में चंदेरी से मात्र पदाधिकारी
- जनपद निधि पर डाका! घटिया निर्माण और अफसरों की मिलीभगत से 12 लाख की बाउंड्री वॉल सवालों में
- रायपुर: तड़के सुबह पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; सेंट्रल ज़ोन में 132 बदमाशों की परेड, 11 वारंटी गिरफ्तार
- सावधान: ई-चालान के नाम पर साइबर ठगों का नया जाल, रायपुर पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी







