मैहर मध्य प्रदेश

मैहर,13 अगस्त। कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में जिला एन कॉर्ड समिति की मासिक बैठक कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में जिले में स्कूल और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के माध्यम से नागरिकों में नशे के खिलाफ जनजागृति करने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने दिए। साथ ही अवैध रूप से कोरेक्स कफ सिरप और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही मादक पदार्थों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम लागू करने के निर्देश दिए।
    पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने निर्देश दिए कि मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए स्थानीय पुलिस बल को स्थानीय नागरिकों से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम सुश्री संजना जैन और सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

रिपोर्टर आशीष चतुर्वेदी

Comments are closed.

Exit mobile version