विभिन्न ग्रामों से पहुँचे आवेदकों ने आवास, आर्थिक सहायता और शासकीय योजनाओं से जुड़े आवेदन सौंपे

गरियाबंद, 08 सितम्बर 2026/जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जनदर्शन में 46 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम परसुली खुर्द की पार्वती बाई ने तेंदूपत्ता बीमा राशि दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारी को उनके प्रकरण का निराकरण करने को कहा। इसी प्रकार परसदाकला के कौशलेन्द्र कुमार साहू ने परिवहन का किराया राशि दिलाने, ग्राम मुड़ागांव की शांति देवी ने पट्टा प्रदान कराने, ग्राम नागझर के समारू राम ने पशुशेड दिलाने, ग्राम जाड़ापदर के राजेश दुबे ने पीएम सम्मान निधि राशि दिलाने, ग्राम नागाबुड़ा की राधा बाई रात्रे ने पीएम आवास प्रदान कराने, ग्राम सढ़ौली के भुवन लाल ने पीएम आवास योजना की किस्त राशि दिलाने, ग्राम जलकीपानी की पुर्णिमा यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर श्री शर्मा ने नागरिकों की समस्याओं सुनकर उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Leave A Reply

Exit mobile version