कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह का आत्मीय स्वागत

 

कटनी।परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह का शनिवार को यहां सर्किट हाउस पहुंचने पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहेरिया,एस डी एम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह का दोपहर 1 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक का समय आरक्षित है।श्री सिंह दोपहर 1.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल होंगे और दोपहर 2.30 बजे जनप्रतिनिधियों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।वे दोपहर 3.30 बजे कटनी से कुंआ मंडल बहोरीबंद के लिए प्रस्थान करेंगे और यहां से शाम 5 बजे लोलरी नरसिंहपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे।
🖋️ पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Leave A Reply

Exit mobile version