करकबेल में विगत दिवस समृद्ध विकास समिति मुशरान पिपरिया द्वारा संचालित संस्कार पब्लिक स्कूल करकबेल के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती पूजन , दीप प्रज्वलन हुआ तत्पश्चात सरस्वती वंदना की गई | सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र छात्रों द्वारा भाषण गीत डांस एवं अन्य प्रकार के नवीन प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई | जिसमे अध्यक्षता श्री धनीराम गुमास्ता [ जनपद सदस्य ] ने की मुख्य अतिथि श्री देवदत्त पचौरी [ अध्यक्ष सरपंच संघ गोटेगांव ] , विशिष्ट अतिथि श्री शिवकुमार जी लोधी [ बेलखेड़ी ] , रामगोपाल सिंह लोधी [ पूर्व मंडल अध्यक्ष ], नेतराम पटेल [ जनपद सदस्य चांदनखेड़ा ], राजश्री रामजी पटेल [ जनपद सदस्य] रतन पटेल [कन्धरापुर] , तोफान सिंह लोधी [ सनगापुर], हाकम सिंह पटेल [ पिपरिया मुशरान ] सहित सभी गणमान्य नागरिकों अभिभावकों और माताओं बहनों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया | तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसमें नृत्य , नाटक, गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये |विद्यालय के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर प.दिलीप मालगुजार (कांट्रेक्टर)सज्जन सिंह
पटेल(शिक्षक),राजेश नामदेव(cbi),सुखदेव मेहरा(सहसचिव) के द्वारा शाला परिवार को स्मृतिचिह् देकर सम्मानित किया |इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया गया साथ ही आठवी कक्षा के छात्र छात्राओं का स्मृतिचिह् देकर विदाई समारोह भी मनाया गया इसके उपरांत कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण किया गया साथ में विद्यालय समिति द्वारा शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं पत्रकार बंधुओं का भी सम्मान किया गया |
कार्यक्रम में मंच संचालन आदित्य पटेल[प्रधान पाठक] एवं घनश्याम कुशवाहा [ शिक्षक] द्वारा किया गया । कार्यक्रम की समस्त व्यवस्था सिद्धार्थ पटेल के मार्गदर्शन में की गई |कार्यक्रम के अंत में विद्यालय संचालक श्री रामजी पटैल द्वारा सभी उपस्थित पालकों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार प्रदर्शन किया गया |। नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट
Trending
- दमुआ थाना में शांति समिति की बैठक , रंगोत्सव पर गाइड लाइन जारी, परीक्षा के चलते डीजे पर प्रतिबन्ध
- शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाये होली पर्व
- सिर पर बंधी पट्टी ने बढ़ाए सवाल, FSL टीम पहुंची; जांच के घेरे में रिश्तों का एंगल भी
- कलेक्टर आशीष तिवारी ने बहोरीबंद अस्पताल एवं शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- आगामी त्यौहारों को देखते हुए ,शांति समिति की बैठक संपन्न त्योहारों को सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं
- मार्च माह में होली को छोड़कर सभी अवकाश दिवसों पर खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय
- भारतीय रेल में नवाचार को बढ़ावा देने और दावा न्यायाधिकरण की प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स, उद्योग और संस्थानों को जोड़ने हेतु तीसरे और चौथे सुधार के रूप में रेल टेक पोर्टल के लॉन्च की घोषणा
- बिलासपुर स्टेशन में चलाया गया औचक टिकट चेकिंग अभियान ।







