शिवपुरी। जिले में औषधीय एवं गैर-काष्ठीय वनोपज की उपलब्धता, स्थिति एवं व्यापार की संभावनाओं को समझने के उद्देश्य से वन विद्यालय शिवपुरी में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन वनमंडल शिवपुरी एवं सोसायटी फॉर रिसोर्स प्लानिंग, डेवलपमेंट एंड रिसर्च, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यशाला में शिवपुरी जिले के संग्राहक, ग्रामीण, वन विभाग के फ्रंटलाइन स्टाफ, औषधीय पौधों के क्रेता तथा वनस्पति विज्ञान विषय के स्नातकोत्तर कक्षा के महाविद्यालयीन छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. मंजू वर्मा, एम.के.एस. राठौर, डॉ. मनीष मिश्रा एवं प्रो. मंजू वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं उद्घाटन सुधांशु यादव, भा.व.से., वनमंडलाधिकारी सामान्य वनमंडल शिवपुरी ने किया। इस अवसर पर उप वनमंडलाधिकारी शिवपुरी शैलेन्द्र सिंह तोमर, वन विद्यालय शिवपुरी की अनुदेशक श्रीमती रिंकी आर्य, एच.एस. भार्गव एवं परिक्षेत्र अधिकारी शिवपुरी सचिन शर्मा सहित वन विभाग एवं वन विद्यालय का अमला मौजूद रहा।
कार्यशाला में वक्ताओं ने विभिन्न वनोपज के संग्रहण, व्यापार एवं उपलब्धता बनाए रखने से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही वनोपज के संरक्षण और उनके सतत उपयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में समूह चर्चा एवं प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
रिपोर्टर ध्रुव शर्मा शिवपुरी
Trending
- कुंभ-2027 को दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक बनाने की दिशा में संत समाज से महत्वपूर्ण संवाद –
- कमार विकास प्राधिकरण की राशि में बंदरबांट का आरोप, जांच की मांग
- ब्यूरो चीप कृष्ण प्रताप सिंह बुंदेला जिला झांसी के तहसील टहरौली में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाएं गिरफ्तार
- प्रमंडलीय आयुक्त एवं डीआईजी ने केथरिया गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
- गारादेही में शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा
- छिन्दवाड़ा देहात थाना:जेल से छूटते ही चोरी,पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार
- सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा एवं युवा मोर्चा की चाय पर चर्चा
- मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल परिसर में शेड और आरओ वाटर की व्यवस्था
